Book Details

book
₹ 299
  • Delivery Only India
  • Status: In Stock

Durghatna Se Surksha

  • book
    Written byDr. Vinod Mune
  • Book TitleDurghatna Se Surksha

BUY NOW

Get your copy today with fast delivery

Book Details

ISBN: 978-93-47208-15-7

Publisher: Authors Tree Publishing

Pages: 138

Language: Hindi

Price

MRP: Rs. 299/-

Shipping: Free

Additional Details

Category: Self-Help / Awareness Book

Delivery Time: 5 to 7 working days

About the Book

जब भी किसी दुर्घटना की खबर सुनता हूँ—जैसे कि कोई बच्चा खुले गड्ढे में गिर गया, कोई महिला बाइक पर साड़ी फँसने से घायल हो गई, कोई मज़दूर खुले तार से करंट का शिकार हो गया—तो मन अंदर तक हिल जाता है।

मैंने अपने पेशे में ऐसे असंख्य परिवार देखे हैं जो अचानक हुई दुर्घटनाओं से टूट गए। कई बार दर्द केवल शारीरिक नहीं होता—मानसिक आघात और भावनात्मक पीड़ा उस व्यक्ति और उसके परिजनों के जीवन को हमेशा के लिए बदल देती है।

मैंने यह पुस्तक किसी लेखक के तौर पर नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदार नागरिक, एक चिकित्सक और एक सामाजिक सजग व्यक्ति के रूप में लिखी है।

इस पुस्तक में मैंने उन सभी असुरक्षित क्षणों को शामिल किया है जिन्हें हम रोज़ाना देखते हैं—पर अनदेखा कर देते हैं। मैंने इसे आम भाषा में, हर किसी के समझने लायक और अपनाने लायक बनाया है।

“अगर इस पुस्तक के उपायों से एक भी जान बच जाती है, तो मेरा प्रयास सफल होगा।”

मैं यह पुस्तक हर शिक्षक, माता-पिता, छात्र, वाहन चालक, मज़दूर, दुकानदार, गृहिणी और युवा को समर्पित करता हूँ—जो सिर्फ़ सुरक्षित रहना नहीं चाहते, बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित देखना चाहते हैं।

– डॉ. विनोद मुने

(एम.ए., पीएच.डी., मनोचिकित्सक एवं हिप्नोथैरेपिस्ट)

About the Author

Dr. Vinod Mune

THE AUTHOR & PSYCHOLOGIST

डॉ. विनोद मूने

मनोवैज्ञानिक · क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट · मास्टर हिप्नोटिस्ट एवं हिप्नोथेरेपिस्ट

डॉ. विनोद मूने एक अनुभवी मनोवैज्ञानिक, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, प्रमाणित मास्टर हिप्नोटिस्ट एवं हिप्नोथेरेपिस्ट हैं। मनोविज्ञान, मानसिक स्वास्थ्य, सम्मोहन चिकित्सा तथा मानव व्यवहार के क्षेत्र में उन्हें 15 वर्षों से अधिक का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने मनुष्य के मानसिक, भावनात्मक एवं व्यवहारगत पहलुओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया है।

डॉ. विनोद मूने ने American School of Hypnosis, Biddeford, USA से प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा American International Association of Hypnosis के सदस्य हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में मनोविज्ञान में एम.ए. (क्लिनिकल साइकोलॉजी), एम.एससी. (मनोविज्ञान), बी.ई.एम.एस., नेचुरोपैथी में डिप्लोमा तथा एल.एल.बी. शामिल हैं। वर्तमान में वे मनोविज्ञान विषय में पी-एच.डी. की पढ़ाई कर रहे हैं।

वे मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श के क्षेत्र में विशेष रूप से तनाव, चिंता, अवसाद, ओसीडी, भय, अनिद्रा, अत्यधिक सोचने की प्रवृत्ति, व्यसन तथा पारिवारिक एवं वैवाहिक संबंधों से जुड़ी समस्याओं पर कार्य करते हैं। क्लिनिकल हिप्नोसिस, हिप्नोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श और व्यवहारगत तकनीकों के माध्यम से लोगों को आत्मविश्वास, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना उनके कार्य का प्रमुख उद्देश्य है।

डॉ. मूने नागपुर स्थित Hypnosis Healing Foundation के संस्थापक हैं। इसके अतिरिक्त वे हिप्नोथेरेपी प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विद्यार्थियों, पेशेवरों एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को सम्मोहन चिकित्सा की तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। उन्होंने करियर काउंसलिंग एवं DMIT के क्षेत्र में भी कार्य किया है तथा विद्यार्थियों को उनकी क्षमताओं और रुचियों के अनुरूप करियर चयन में मार्गदर्शन दिया है। वे पूर्व में एक बिजनेस स्कूल के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

एक लेखक के रूप में डॉ. विनोद मूने ने अपने विचारों और अनुभवों को पुस्तकों के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में 'विवाह पूर्व दक्षता' तथा 'दुर्घटना से सुरक्षा' प्रमुख हैं। उनकी लेखकीय अभिरुचि का केंद्र मानव जीवन, व्यक्तित्व विकास, मानसिक जागरूकता और बेहतर जीवन जीने की समझ है।

डॉ. विनोद मूने का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। उनका उद्देश्य मनोवैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करना तथा लोगों को स्वयं को समझने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने के लिए प्रेरित करना है।

✦

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर जीवन की नींव है।

You May Also Like

 Chat with Us