Book Details

book
₹ 175
  • Delivery Only India
  • Status: In Stock

Saatwa Tahkhana - Bhram Se Bramha Tak Ki Yaatra

  • book
    Written bySaagar Dubey (Author) & Devendra Kushwaha (Author)
  • Book TitleSaatwa Tahkhana - Bhram Se Bramha Tak Ki Yaatra

BUY NOW

Get your copy today with fast delivery

Book Details

ISBN: 978-8169940054

Publisher: Authors Tree Publishing

Pages: 94

Language: Hindi

Price

Paperback MRP: Rs. 225/-

SAVE Rs. 50/-

Rs. 175/-

Shipping: Rs. 25/-

Additional Details

Category: Fiction

Delivery Time: 6 to 9 working days

About the Book

‘सातवाँ तहखाना’ विक्रम की ऐसी रहस्यमयी और दार्शनिक यात्रा है, जिसमें एक साधारण-सी दिखाई देने वाली घटना उसे एक रहस्यमयी बाबा के साथ अपने भीतर की गहराइयों तक ले जाती है।

सात तहखानों की यह यात्रा केवल अंधेरी गुफाओं और रहस्यमयी द्वारों की यात्रा नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर छिपे उन प्रश्नों की यात्रा है, जिनसे वह जीवनभर बचता रहता है—मैं कौन हूँ? मेरी पहचान क्या है? प्रेम और मोह में क्या अंतर है? सम्मान कब बंधन बन जाता है? और क्या जिसे हम सत्य समझकर जी रहे हैं, वह वास्तव में केवल एक भ्रम है?

हर तहखाना विक्रम के सामने उसके अस्तित्व का एक नया आयाम खोलता है। अंततः यह यात्रा उसे इस अनुभूति तक ले जाती है कि जिस सत्य को वह बाहर खोज रहा था, उसकी झलक उसके भीतर ही मौजूद थी।

यह पुस्तक संसार से पलायन की नहीं, बल्कि संसार के बीच रहते हुए अपने भ्रमों से मुक्त होने की कहानी है—एक ऐसी यात्रा, जो पाठक को भी अपने भीतर झाँकने और स्वयं से सबसे कठिन प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करती है।

About the Author

Saagar Dubey (Author) & Devendra Kushwaha (Author)

सागर दुबे

सागर दुबे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं। उन्होंने इतिहास और शांति अध्ययन (पीस स्टडीज़) में परास्नातक (एम.ए.) किया है। वे वर्तमान में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अध्यापन के साथ-साथ दर्शनशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान तथा सामाजिक एवं वैचारिक विषयों के अध्ययन और लेखन में उनकी विशेष रुचि है।


देवेंद्र कुशवाहा

देवेंद्र कुशवाहा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य और राजनीति विज्ञान में परास्नातक (एम.ए.) किया है। वे वर्तमान में केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अध्ययन और ज्ञान अर्जित करने के प्रति उनकी गहरी रुचि है तथा अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करना उनकी प्रमुख प्रेरणा है।

 Chat with Us