Book Details

book
₹ 180
  • Delivery Only India
  • Status: In Stock

Smriti Ke Jharokhon Se

  • book
    Written byDr. Prabhanshu Kumar
  • Book TitleSmriti Ke Jharokhon Se

BUY NOW

Get your copy today with fast delivery

ISBN: 978-9347208720

Publisher: Authors Tree Publishing

Pages: 122

Language: Hindi

MRP: Rs. 225/- SAVE Rs.26

Offer Price: Rs. 199/-

Shipping: Free

Category: Poetry

Delivery Time: 6 to 9 working days

About the Book

मेरी पुस्तक ‘‘स्मृति के झरोखों से: काव्य संग्रह’’ मेरा तीसरा काव्य संग्रह है। इस संग्रह की अधिकतर कविताएँ प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।

मेरी कविताओं के कैनवास पर समाज के सभी रंग बोलते हैं। समय और सामाजिक समकालीन विषयों से संवाद करती मेरी कविताओं में एक ऐसा समीकरण है, जो समाज का प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है।

मेरा काव्य संग्रह जहाँ एक ओर बचपन की यादें समेटे हुए है, तो वहीं दूसरी ओर इसमें श्रृंगार का भाव भी देखने को मिलता है। जीवन के अलग-अलग अनुभवों और सामाजिक सरोकारों को कविताओं के माध्यम से अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है।

मेरी कुछ रचनाएँ जैसे ‘‘कूड़े वाला आदमी’’ और ‘‘लेबर चैराहा’’ समाज के निचले तबके के आदमी के जीवन और संघर्ष को परिभाषित करती हैं।

भारतीय संस्कृति का पुनः नवजागरण करती मेरी कुछ रचनाएँ, विशेषकर ‘‘आस्था का कुंभ’’, हमारी संस्कृति की महक और आध्यात्मिक भावनाओं को पाठकों तक पहुँचाती हैं।

मेरी कविता ‘‘जिंदगी एक सीख’’ बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में नवजीवन का संचार करने का प्रयास करती है और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा देती है।

‘‘स्मृति के झरोखों से: काव्य संग्रह’’ आपके हाथों तक पहुँचाने का सारा श्रेय मैं अपने माता-पिता और मेरी हृदयस्पर्शी धर्मपत्नी एवं लेखिका श्रीमती सविता को प्रदान करता हूँ। इनके सहयोग के लिए मैं इनका सहृदय आभारी हूँ।

अन्त में दो शब्द लिखते हुए—साहित्यानुरागी प्रकाशक Authors Tree Publishing की कृपा एवं उदारता का भी आभारी हूँ।

“स्मृतियाँ बीतती नहीं हैं...
वे शब्दों में ढलकर हमेशा हमारे साथ रहती हैं।

About the Author

Dr. Prabhanshu Kumar

डॉ. प्रभांशु कुमार एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं संगीत-प्रेमी हैं। आपने डॉक्टरेट (Ph.D.) तथा डी.लिट. (D.Litt.) की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। साहित्य के क्षेत्र में आपके उल्लेखनीय योगदान के लिए आपको उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ द्वारा गोपाल दास 'नीरज' राज्य स्तरीय सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।

आपको इंडियन आइकन अवार्ड–2021, भारत भूषण सम्मान, राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, राष्ट्रीय गौरव सम्मान, कैलाश गौतम सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान तथा मिशन न्यूज़ चैनल का सिल्वर जुबली पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। आपको भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भी बधाई संदेश प्राप्त हुआ है।

आपकी प्रमुख कृतियों में 'डॉ. प्रभांशु की कलम से', 'साहित्यमेघ' तथा 'मेरे अंदर का दूसरा आदमी' शामिल हैं। आपकी रचनाएँ नया ज्ञानोदय, कादम्बिनी, आजकल, परिकथा, साहित्य अमृत तथा उत्तर प्रदेश जैसी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं।

समसामयिक विषयों पर आपके लेख हिन्दुस्तान समाचार पत्र के संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित हुए हैं। आप डी.डी.1 पर पाँच बार लाइव कार्यक्रमों में सहभागी रहे हैं तथा आकाशवाणी, इलाहाबाद से आपकी रचनाओं का नियमित प्रसारण होता रहा है।


E-mail: prabhanshukumar63@gmail.com

Mobile: +91 9235795931

 Chat with Us